Tuesday, December 20, 2016

अमरोहा में बिके टीईटी परीक्षा के हल प्रश्नपत्र, टीम ने बरामद किए फटे प्रश्न-पत्र जांच में मिले फर्जी, फिर अधिकारियों को मिली राहत

सोमवार को हुई टीईटी परीक्षा के हल प्रश्नपत्र बिकने की सूचना से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों को मौके पर भेजा गया, लेकिन बेच रहे लोग पहले ही प्रश्नपत्र फाड़कर भाग निकले। शिक्षा विभाग के अफसरों ने जब प्रश्नपत्रों को जोड़कर देखा तो ये फर्जी निकले इसके बाद अफसरों की सांस में सांस आई।
दूसरी पाली में प्राथमिक वर्ग की टीईटी परीक्षा हो रही थी। तभी हिल्टन कालेज के पास कुछ लोगों द्वारा टीईटी परीक्षा के हल प्रश्न-पत्र बेचे जाने की सूचना मिली। इस पर शिक्षा विभाग के अफसरों से लेकर प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने मोटी रकम देकर प्रश्नपत्र खरीदे भी। डीआइओएस रविदत्त ने प्रवक्ता संजीव कुमार और खेल प्रभारी मलखान सिंह को मौके पर भेजा। उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने हल प्रश्नपत्रों के सौदागरों को दौड़ाया तो वे बचे प्रश्नपत्रों को फाड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने जानकारी लेने के साथ ही फटे हुए हल प्रश्नपत्रों को एकत्रित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने चारों सीरीज के प्रश्न-पत्रों से हल प्रश्न-पत्र का मिलान कराया तो वह नहीं मिले। डीआइओएस रविदत्त ने बताया कि ये फर्जी प्रश्न-पत्र हैं।जोया रोड पर फटे मिले कागजों का मिलान करते डीआईओएस रविदत्त।

Monday, December 19, 2016

TETका पेपर लीक होने की अफवाह पर दौड़े अफसर,फर्जी पेपर प्रिंट मिला मैदान में, नही मिला एक भी प्रश्न, कोतवाली के आवास विकास कालोनीकी घटना

TETका पेपर लीक होने की अफवाह पर दौड़े अफसर,फर्जी पेपर प्रिंट मिला मैदान में, नही मिला एक भी प्रश्न, कोतवाली के आवास विकास कालोनीकी घटना

Tuesday, December 13, 2016

ट्रेजरी के डबल लॉकर में रखे जाएंगे टीईटी के प्रश्नपत्र, 8 पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी परीक्षा

ट्रेजरी के डबल लॉकर में रखे जाएंगे टीईटी के प्रश्नपत्र, 8 पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी परीक्षा

Thursday, December 8, 2016

जिलाधिकारी ने किया विद्यालय समय संचालन में परिवर्तन, अब प्रातः 10 से 3 बजे तक चलेंगे सभी स्कूल

जिलाधिकारी ने किया विद्यालय समय संचालन में परिवर्तन, अब प्रातः 10 से 3 बजे तक चलेंगे सभी स्कूल